फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जवाहर कॉलोनी निवासी निखिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, निखिल का पिछले करीब पांच वर्षों से संजय कॉलोनी की एक युवती के साथ संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे और परिवारों के बीच इस पर बातचीत भी हो चुकी थी। हालांकि, हाल के दिनों में युवती शादी से इनकार कर रही थी, जिससे निखिल मानसिक तनाव में था। रविवार शाम करीब 5 बजे निखिल ने युवती से व्हाट्सएप पर बातचीत की और फिर वीडियो कॉल किया। इसी दौरान उसने कैमरे के सामने ही फांसी लगा ली। घटना देखकर युवती ने तुरंत उसके दोस्तों को सूचना दी। दोस्त मौके पर पहुंचे तो निखिल को कमरे में फंदे से लटका पाया। उस समय वह घर पर अकेला थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.