हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 3 -- मध्य पूर्व में चल रही जंग से वहां रह रहे लोगों के परिवार के सदस्य चिंतित हैं। खाड़ी देशों में कमाने गए लोग जब यहां अपने परिजनों को वीडियो कॉल करते हैं तो उसमें कुछ ही दूरी पर रॉकेट और मिसाइल चलते हुए देख-सुनकर परिजन सिहर जाते हैं। प्रयागराज के मांडा क्षेत्र से विदेश गए लोगों के परिजन इन दृश्यों को देखकर हर वक्त अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं और इसी इंतजार में उनके दिन बीत रहे हैं कि कब युद्ध खत्म होगा। मांडा खास के ग्राम प्रधान डॉ. असद अली के भाई 39 वर्षीय आजाद अली दो साल पहले अपनी बीवी जेबा व बच्चे छह वर्षीय असीन और पांच वर्षीय अयाज को लेकर कतर की एक कंपनी में नौकरी करने गए। आजाद अली अक्सर घर पर वीडियो कॉल कर अपने ऑफिस से कुछ सौ मीटर दूर हो रहे राकेट के हमले का दृश्य दिखाते हैं। व्हाट्सएप पर बमबारी से तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.