उन्नाव, मई 19 -- सोनिक,संवाददाता। दही थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। विद्युत लाइन की शिफ्टिंग देखने गए टीजी-2 लाइनमैन आशीष विश्वकर्मा पत्नी को वीडियो कॉल पर बात करते-करते पुरवा ब्रांच की शारदा नहर में नहाने उतरे और मौत की लहरों में समा गए। चार घंटे बाद पांच किमी दूर तारगांव माइनर में शव उतराता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार शाम करीब 3:30 बजे सराय कटियान औद्योगिक एरिया के पास विद्युत लाइन का काम चल रहा था। सोनिक पावर हाउस के चमरौली प्रथम फीडर में टीजी-2 के पद पर तैनात 35 वर्षीय आशीष विश्वकर्मा पुत्र कमलेश विश्वकर्मा ठेकेदार द्वारा कराई जा रही लाइन शिफ्टिंग का काम देखने पहुंचे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए वह बगल से निकली पुरवा ब्रांच की शारदा नहर में नहाने उतर गए। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी सरित...