वीडियो कॉल पर पति से नोकझोंक होने पर विवाहिता ने की खुदकुशी
दरभंगा, अप्रैल 18 -- संजय लाला, दरभंगा। हायाघाट थाना क्षेत्र के इनमाइत में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को जब्त कर शुक्रवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतका की पहचान विजय उर्फ बिरजू सहनी की पत्नी रानी देवी (22) के रूप में की गई है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति के दुर्व्यवहार से तंग आकर रानी देवी की ओर से ये कदम उठाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका के भाई कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्रटोला निवासी पप्पू सहनी और भाभी विभा देवी ने बताया कि रानी का पति चेन्नई में काम करता है। वह पिछले तीन महीने से घर नहीं आया है। वह खर्च के लिए पैसे भी नहीं भेज रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे उन्हें ससुरवालों ने फोन पर बताया कि रानी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.