अल्मोड़ा, जून 17 -- अल्मोड़ा। गूगल से शॉपिंग ऐप का कस्टमर केयर नंबर निकालना रानीखेत की एक महिला को भारी पड़ गया। पुलिस के मुताबिक, चिलियानौला निवासी महिला ने 15 जून को सवाना ऑनलाइन शॉपिंग ऐप से एक प्रोडक्ट मंगवाया था। सामान वापस करने के बाद रिफंड के संबंध में उन्होंने गूगल से नंबर निकालकर संपर्क किया। कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करने को कहा। वीडियो कॉल के दौरान जैसे ही महिला ने बैंक का क्रेडिट कार्ड दिखाया, तुरंत उनके खाते से 33990 रुपये कट गए। कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- सर्तकताः साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता वीडियो जारी पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- फ्राड कर बैंक खाते से 39 हजार रुपए निकले रूपए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...