गोरखपुर, मार्च 16 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही एक महिला को वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतों से परेशान करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपित युवक ने घर में घुसकर महिला, उसकी ननद और सास के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने सास, ननद और बच्चों के साथ नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ पिपरा में किराए के मकान में रहती है। वह गीडा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है, जबकि उसका पति मुंबई में मजदूरी करता है। उसी फैक्ट्री में काम करने वाला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का एक युवक रात में महिला के मोबाइल पर ऑडियो और वीडियो कॉल करता था। आरोप है कि वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.