पीलीभीत, मार्च 1 -- अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद जिले के कई परिवारों की नींद उड़ी हुई है। पूरनपुर, शेरपुर कलां और सिरसा क्षेत्र के वे परिवार सबसे ज्यादा बेचैन हैं, जिनके बेटे और भाई कतर व बहरीन या दुबई में काम कर रहे हैं। बमों की गूंज और रॉकेटों की आवाज के बीच वहां मौजूद लोग रातभर सहमे रहे। परिजनों को फोन पर मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब नौ बजे पहला जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद 11 बजे फिर विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। दिनभर रुक-रुक कर हमलों और सायरन की आवाज से माहौल तनावपूर्ण बना रहा। एहतियातन कई लोग एक ही कमरे में इकट्ठा होकर ठहरे हुए हैं और जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। शेरपुर कलां निवासी सलमान बहरीन की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनके साथ उनके भाई हसीब बेग, फैजान बेग, आजम बेग, अरशान और उस्मान भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.