संवाददाता, सितम्बर 26 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने एक युवक पर परेशान करने व एआई से वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक ने घटना से पहले युवती को वीडियो कॉल किया था। इसके कुछ देर बाद उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक खैर क्षेत्र के गोला कुआं मोहल्ला ओमनगर निवासी माधुरी कस्बे के एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी। उसकी छोटी बहन खुशबू ने तहरीर देकर कहा है कि करीब एक महीने से चमन नगरिया निवासी दिव्यांश माधुरी को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। विरोध करने पर उसने जान से मारने क...