देवघर, जनवरी 30 -- देवघर। प्रतिनिधि सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के चांदपुर निवासी एक व्यक्ति साइबर थाना पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आवेदन दिया। शिकायत में किसी प्रकार की ठगी के आरोप का जिक्र नहीं किया गया था। बताया कि वर्तमान में नगर के रांगा मोड़ में किराए के मकान में रह रहा है। दोपहर के समय अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पुलिस अफसर बता वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान लगभग एक घंटे तक वीडियो पर रहने के लिए मजबूर किया गया। धमकी दी कि यदि सहयोग नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ महाराष्ट्र में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आरोपी ने युवक से विभिन्न व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी लेने का प्रयास किया। युवक ने बताया कि जानकारी देने के प्रयास के दौरान अचानक उसका फोन बंद हो गया। उसके बाद युवक ने संबंधी को मामले की जानकारी दी। संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.