वीडियो कॉन्फ्रेंस से गायब रहे समग्र शिक्षा कर्मी, वेतन पर लगी रोक
छपरा, अप्रैल 28 -- समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर डीईओ की सख्ती, डीपीओ-एपीओ को छोड़ बाकी सभी कर्मियों का वेतन स्थगित छपरा। जिला शिक्षा विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विभाग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) में समग्र शिक्षा संभाग का एक भी कर्मी उपस्थित नहीं पाया गया। मंगलवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा होनी थी, लेकिन संबंधित कर्मियों की अनुपस्थिति ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए तत्काल कड़ा कदम उठाया है। जारी कार्यालय-आदेश में कहा गया है कि समीक्षा के दौरान विभाग को जमीनी हकीकत से अवगत कराना अनिवार्य होता है, लेकिन इतनी अहम बैठक में कर्मियों का गैरहाजिर रहना सरकारी कार्यों के प्रति उदासीनता को दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.