कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- विकास योजनाओं को लेकर ग्राम्य विकास आयुक्त ने डीडीओ से सूचनाएं मांगी थी। ये सूचनाएं लंबे समय लंबित चल रही हैं। सूचना न मिलने पर सात अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई, लेकिन न तो डीडीओ मौजूद रहे और न ही पटल सहायक। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि तत्काल सूचनाएं दें। अगली वीसी से यदि अनुपस्थिति मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...