पटना, फरवरी 17 -- सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए बैठक आयोजित की थी। इसमें पांच सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और पांच प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपस्थित रहे। सिविल सर्जन ने इसे कार्य के प्रति असंवेदनशीलता, अनुशासनहीनता और लापरवाही मान 24 घंटे में जवाब मांगा है। बैठक की सूचना सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सीएचओ एवं एएनएम को दे दी गई थी। इसके बावजूद बाढ़, बिहटा, दानापुर, खुसरुपुर और मोकामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीसी में शामिल नहीं हुए। बेलछी, बिहटा, दानापुर, खुसरुपुर व मोकामा के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक भी बैठक से गायब रहे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मामले की सूचना जिला पदाधिकारी एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.