रामगढ़, जून 14 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सीसीएल, विभिन्न कोल परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके ओर से संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, ग्राम सभा तथा अन्य लंबित मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- राजस्व...