वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारी की समीक्षा
मधुबनी, अप्रैल 29 -- झंझारपुर। बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर लगातार बैठकर की जा रही है। इसी कड़ी में न्यायिक अधिकारियों की एक बैठक सोमवार देर शाम में हुई। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पटना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, बैंक ऋण, बिजली बिल, नाप-तौल, वन विभाग, वाहन चालान तथा पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.