वीडियो काल पर मच्छार से मुखातिब हुए मोदी
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अबू धाबी के अस्पताल में इलाज करा रहे फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो काल पर बात की और उनका हालचाल पूछा। इस दौरान कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट में हुई घटना के बारे में बताया। मच्छार ने कहा कि उन्होंने ठान लिया था कि वह विमान यात्रियों की जान नहीं जाने देंगे। बुधवार को यूएई के दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में सह-पायलट ने मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस उड़ान में 27 बच्चों समेत 174 लोग सवार थे। लेकिन इस हमले के बाद भी उन्होंने बची-खुशी ताकत के सहारे विमान को सुरक्षित उतारने में सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- आसमान में खौफ की पूरी कहानी, जानिए Flydubai की फ्लाइट में कब क्या-क्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.