वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से डीएम ने जांची प्रकरणों की स्थिति, कार्रवाई के निर्देश
देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी। साथ ही अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित जनता दर्शन अवधि में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें。
अधिकारियों की जिम्मेदारी उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर बड़ी उम्मीद के साथ मुख्यालय अथवा सरकारी कार्यालयों तक पहुंचता है। ऐसे में अधिकारियों का दायित्व है कि वे संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ शिकायतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.