सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बीडीओ के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि, तथा केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत, शौचालय और नल-जल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में सह-स्थापित करने, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं जल-छाजन निर्माण, सेविका एवं सहायिका के चयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- पोषण योजनाओं की समीक्षा,लापरवाही पर वेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.