रामपुर, सितम्बर 30 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां से जुड़े छह मुकदमों में मंगलवार को सुनवाई टल गई। हालांकि, इन केस के सिलसिले में आजम खां वीसी के जरिए जिला जेल से कोर्ट में पेश हुए। आजम के खिलाफ कोतवाली, सिविल लाइंस, अजीमनगर थाने में दर्ज शत्रु संपत्ति से जुड़े मुकदमों में मंगलवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई थी। जिसके तीन मुकदमों में गवाह नहीं पहुंचे जबकि, तीन में पत्रावली आदेश में होने के चलते सुनवाई टल गई। अब इन मुकदमों में सुनवाई नौ और 13 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...