गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अभियोजन निदेशक ललित मुद्दल ने गोरखपुर स्थित संयुक्त अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण कर अभियोजन कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने में वीडियो कांफ्रेंसिंग की भूमिका को बेहद अहम बताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की वीडियो कांफ्रेंसिंग व्यवस्था न्याय क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल साबित हो रही है। अब एक जिले में चल रहे मुकदमों की गवाही दूसरे जिले से कराई जा सकती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कानपुर में चल रहे मुकदमे की गवाही गोरखपुर से ही संभव है, जिससे पहले लगने वाले दो दिन के बजाय अब मात्र दो घंटे में सुनवाई पूरी हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस आधुनिक व्यवस्था से अब तक करीब 4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.