रामपुर, जनवरी 2 -- सपा नेता आजम खां पर टांडा और भोट थाने में दर्ज भड़काऊ भाषण के मामले में मुकदमों में बहस टल गई। इस दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग से जनपद कारागार से कोर्ट में पेश हुए। मालूम हो कि आजम खां के खिलाफ भोट थाने में भड़काऊ भाषण का केस लोस चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था, जिसमें आजम खां पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और कार्यपालिका के जिम्मेदार अफसरानों पर अमर्यादित बयानबाजी करने का आरोप था। इस केस का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, जहां शुक्रवार को सुनवाई के दौरान आजम खां वीसी के जरिए पेश हुए। लेकिन, बहस नहीं हो सकी। अब इस केस में 15 जनवरी को सुनवाई होगी। दूसरी ओर उनके खिलाफ टांडा थाने में दर्ज भड़काऊ भाषण के मामले में भी सुनवाई टल गई, जो अब 13 जनवरी को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.