मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- मिर्जापुर। संयुक्त निदेशक (अभियोजन) गजराज मिश्रा ने पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का अनावरण किया। इस कक्ष में दक्ष कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जो आनलाइन प्रदेश के विभिन्न जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों में लांबित मुकदमों की साक्ष्य परीक्षण की कार्रवाई संबंधित अधिकारी/कर्मचारी का कराएंगे। जिससे न्यायालयों में साक्ष्य परीक्षण की संख्या बढ़ेगी और अभियुक्तों को अधिक से अधिक मुकदमों में दण्ड दिलाया जा सकेगा। वहीं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी को विभिन्न जनपदों में साक्ष्य के लिए आने जाने के दौरान होने वाले व्यय तथा समय की बचत होगी। इस दौरान एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ लाइन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.