भागलपुर, अगस्त 16 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। भागलपुर में कांवर यात्रा सिर्फ सुल्तानगंज से ही लोग नहीं करते हैं, बल्कि हजारों कांवरिया एसएम कॉलेज रोड, बरारी पुल घाट, सीढ़ी घाट से स्नान कर जलभरी में गंगाजल भरकर बाबा बासुकीनाथ धाम, गोनूनाथ धाम, जैठोरनाथ धाम आदि शिवालयों में जाते हैं। रविवार को एसएम कॉलेज रोड में कांवरियों की भारी भीड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...