वीडियोग्राफी में डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, परिसर बना छावनी
हरदोई, मई 6 -- हरदोई। मुठभेड़ में मारे गए आरोपित मैनूर का गुरुवार दोपहर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में हुई। पोस्टमार्टम से पहले आरोपित के शव का एक्स-रे कराया गया। इसके बाद वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने परीक्षण किया। करीब 45 मिनट चली इस प्रक्रिया में उसके सीने में दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई। दोनों गोलियां आर-पार हो गई थीं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस एक व्यक्ति को लेकर पहुंची। उसे मृत अवस्था में लाया गया था। जांच के दौरान उसके सीने पर गोली लगने जैसे घाव दिखाई दिए, जिससे मुठभेड़ की पुष्टि होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.