अमरोहा, मार्च 16 -- नौगावां सादात। क्षेत्र में एक बारात के दौरान वीडियोग्राफी को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव रामपुर जुन्नारदार निवासी दिनेश कुमार द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक घटना 12 मार्च को चहौड़ा उर्फ मथुरा नगर की है। वह अपने परिवार के साथ एक परिचित की बारात में गए थे। रात में करीब 1:30 बजे वीडियोग्राफी को लेकर उनके बेटे उज्जवल के साथ वहां मौजूद धर्मेंद्र, कृष्ण कुमार उर्फ गुड्डू और विपिन ने गाली-गलौज कर मारपीट की। हमले में उज्जवल को चोटें आईं। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.