जमशेदपुर, मार्च 29 -- मानगो के नर्सिंग होम में अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने आए रेयान आलम की मौत के बाद परिजनों के आग्रह पर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दंडाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव की निगरानी में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि गुरुवार सुबह 9.30 बजे रेयान को स्पाइन एनेस्थीसिया दिया गया। ऑपरेशन की तैयारी के दौरान रेयान ने सांस फूलने की शिकायत की। जांच में हार्टबीट कम पाया गया। तीन घंटे तक स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया गया, लेकिन हालात बिगड़ने पर मरीज को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी। चूंकि नर्सिंग होम में वेंटिलेटर नहीं था, इसलिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। दोपहर एक बजे परिजन रेयान को सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने प...