अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। अलीगढ़ वीडियोग्राफर संगठन द्वारा दुबे का पड़ाव स्थित जानकी बाई धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। परिसर अबीर-गुलाल की खुशबू और होली गीतों की मधुर धुनों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम नंद लाल माहेश्वरी के सानिध्य में हुआ। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। संरक्षक मंडल से राजीव गुप्ता, राकेश सिंह, गिरीश दीक्षित, अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री निशांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र सैनी, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उप मंत्री योगेंद्र कुमार प्रेमी, अनुशासन मंत्री विनय सक्सेना, उप मंत्री कमल वर्मा, संगठन मंत्री योगेश भारद्वाज, प्रभारी मंत्री नीरज वर्ष सहित मनीष वर्मा, निजामुद्दीन, रवि, सचिन गुप्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...