नई दिल्ली, फरवरी 16 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली की एक अदालत ने वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत और 12 अन्य कंपनियों को नोटिस जारी किया। यह कार्रवाई कंपनी की मोजाम्बिक स्थित तेल एवं गैस परिसंपत्तियों के वित्तपोषण से जुड़े कथित 61,700 करोड़ रुपये के बैंक ऋण घोटाले के मामले में दायर उसके आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद की गई है। ईडी ने एक बयान में कहा कि अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) 18 दिसंबर, 2024 को दायर की गई थी और राउज एवेन्यू स्थित विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने 10 फरवरी को संज्ञान लिया। इसमें कहा गया कि अदालत ने धन शोधन के अपराध का संज्ञान लिया है और 13 आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। ईडी ने कहा कि वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (वीआईएल) और उसकी समूह कंपनियों के खाते 2018 में गैर निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.