बक्सर, फरवरी 25 -- बिहार के बक्सर जिले में एक दिलजले आशिक ने बड़े कांड को अंजाम दे दिया है। दरअसल इस आशिक ने शादी समारोह में घुसकर दुल्हन को स्टेज पर ही गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जैसे ही स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम खत्म हुआ इस लड़के ने दूल्हे के सामने ही दुल्हन को पेट में सटाकर गोली मार दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद हैं। इस बीच एक लड़का बिल्कुल करीब से सटाकर दुल्हन को पेट में गोली मार देता है। वीडियो में हथियार और युवक के हाथ को साफ तौर से देखा जा सकता है। इस घटना के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। पूरी घटना बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक, मंगलवार की देर रत जयमाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.