नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- भारत ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलावों का पुरजोर समर्थन किया है। इस दौरान भारत ने कहा है कि UNSC में कोई भी सुधार, अगर वीटो शक्ति वाले स्थायी सदस्यों की श्रेणी में विस्तार के साथ नहीं किया जाता है, तो संयुक्त राष्ट्र की इस इकाई में मौजूदा असंतुलन और असमानताएं बनी रहेंगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद सुधारों पर अंतर-सरकारी वार्ता (आईजीएन) बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वीटो के साथ या उसके बिना एक नई श्रेणी पर विचार करने से पहले से जारी चर्चा और जटिल हो जाएगी। भारतीय राजदूत ने कहा, ''दो मूलभूत कारण हैं, जिनकी वजह से संरचना असंतुलित बनती है और परिषद की वैधता और प्रतिनिधित्व पर सवाल उठते हैं। ये हैं सदस्यता और वीटो अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.