वीटीआर से भागा तेंदुआ यूपी में रेस्क्यू
बगहा, मई 8 -- पिपरासी,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तीन लोगों पर हमला करने वाले तेंदुआ ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हमला कर नौ लोगों को जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक की है। घायलों को उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह से तेंदुआ को पकड़ने में लगी वन विभाग की टीम को दोपहर तीन बजे के करीब सफलता मिली। तेंदुआ को सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के पुरनहा मिश्र टोला के समीप सरेह में रेस्क्यू किया गया हैं। यूपी वन विभाग की टीम ने गोरखपुर से तेंदुए को रेस्क्यू के लिए विशेषज्ञ टीम को मौके पर भेजा था। गोरखपुर से आए विशेषज्ञ टीम ने ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोशी की दवा देकर तेंदुए को बेहोश कर दिया। उसके बाद वनकर्मियों ने तेंदुए को जाल में पकड़ कर पिंजड़े में रख दिया। उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.