बगहा, मार्च 20 -- नरकटियागंज (प.चं.)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से निकलकर एक बाघ नरकटियागंज प्रखंड के हरपुर गांव तक पहुंच गया है। इससे हरपुर, सीतापुर, बढ़निहार, मनवा पारसी, बड़गो आदि गांवों में दहशत फैल गई है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने किसान काशी पाल के गेहूं के खेत में बाघ को विचरण करते देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम, डीएफओ शिखर प्रभात और रेंजर सुनील कुमार पाठक के नेतृत्व में मौके पर कैंप कर रही है। ड्रोन कैमरे से बाघ की लोकेशन ट्रेस कर उस पर नजर रखी जा रही है। बाघ जंगल से करीब 22 किमी दूर और शहर से सात किमी पास है। सुरक्षा की दृष्टि से शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह भी दल-बल के साथ वहां तैनात हैं। लाठी-डंडा लेकर सूअर भगाने निकले थे ग्रामीण, सामने दिखा बाघहरपुर परिक्षेत्र के ग्रामीण अंकित कुमार, डॉ. वैभव प्रियदर्शी, नगीना पासवान औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.