बगहा, जून 25 -- बेतिया/हरनाटाड/हसं,एसं। मानसून के सक्रिय होने व बारिश को देखते हुए वाल्मीकि टाईगर में 29 जून 29 सितंबर तक जंगल सफारी को बंद कर दिया गया है। इस दौरान पर्यटकों के लिए टूर पैकेज पर भी रोक लगा दी गई है।वीटीआर प्रशासन ने यह यह निर्देश जारी किया है।

जंगल सफारी पर रोक इसके तहत अब अगले तीन माह तक वीटीआर के टूरिस्ट सेंटरों पर जंगल सफारी, गंडक में बोटिंग, साईिकल सफारी आदि पर रोक लग गई है। हालांकि इस दौरान रूम की बुकिंग, ईको पार्क,कौलेश्वर झुला, मठ - मंदिर खुले रहेंगे। इस संबंध में वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि मानसून शुरू होने के साथ ही सफारी रूट पुरी तरह खराब हो जाता है तथा इधर बाघों समेत अन्य जंगली जानवरों का प्रजनन काल भी शुरू हो जाता है। जंगल की सफारी रूट खराब हो जाने के कारण रूट की मरम्मती कार्य ह...