बगहा, मार्च 20 -- बगहा, हसं। वाल्मीकिनगर की वादियों में उस समय भावनात्मक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सिवान जिले के जीरादेई स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्राओं की एक टीम भ्रमण के लिए यहां पहुंची। आंखों से देखने में असमर्थ इन बच्चियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रकृति, इतिहास और पर्यटन स्थलों को महसूस कर एक अनूठा अनुभव प्राप्त किया। दृष्टि दोष से ग्रसित इन छात्राओं का उत्साह और जिज्ञासा देखते ही बन रहा था। वे भले ही प्राकृतिक सुंदरता को देख नहीं पा रही थीं, लेकिन शिक्षकों के वर्णन और अपने स्पर्श के माध्यम से हर दृश्य को महसूस कर रही थीं। बच्चियां अपने शिक्षकों का हाथ पकड़कर अनुशासित ढंग से विभिन्न स्थलों का भ्रमण करती रहीं और हर नई जानकारी को बड़े ध्यान से सुनती रहीं। विद्यालय की प...