बगहा, अप्रैल 14 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में वन विभाग और उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 2200 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की। उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इधर, छापेमारी की भनक लगने पर शराब के धंधेबाज मौके से फरार हो गये। उत्पाद विभाग के एएसआई अंकित कुमार ने बताया कि जंगल में अवैध रूप से चल रही शराब की फैक्ट्री की सूचना मिली थी। उत्पाद विभाग के साथ मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर नसीम अंसारी के निर्देश पर वनरक्षी सुजीत पासवान समेत अन्य कर्मियों की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। यह भी पढ़ें- शेखपुर ढाब बना शराब माफियाओं का सुरक्षित अड्डा इसमें 11 ड्रम में रखी 2200 लीटर शराब जब्त की गई। प्रत्येक ड्रम में दो सौ लीटर देशी शराब थी।जानकारी के अनुसार वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.