बगहा, मार्च 10 -- बगहा। गर्मी के मौसम में वीटीआर के जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग कई तरह की पहल कर रहा है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगलों में आग की निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से की जाएगी। जंगल में आग लगते ही सेटेलाइट से सूचना मिल जाएगी। इसके लिए वन अनुसंधान संस्थान देहरादून द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। वहां से तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही जंगल के किसी हस्सिे में आग लगने की घटना होगी, उसकी जानकारी सेटेलाइट के माध्यम से सीधे देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान को मिलेगी। वहां से तत्काल सूचना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रशासन को भेज दी जाएगी। इससे आग की जानकारी समय रहते मिल सकेगी और उसे फैलने से पहले ही नियंत्रित किया जा सकेगा। इस प्रणाली को जीपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.