वीटीआर की बाघिन विशेष विमान से भेजी गई बंगाल, बढ़ाएगी कुनबा
बगहा, सितम्बर 30 -- हरनाटाड़। बिहार के वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।वीटीआर की एक बाघिन को एयरफोर्स के विशेष विमान से गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में पहुंचाया गया है। संरक्षक के उद्देश्य से बिहार से किसी बाघ को पहली बार दूसरे राज्य के टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित किया गया है। यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है और राज्य की बढ़ती संरक्षण क्षमता तथा देश के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्रयासों में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। बता दें कि बाघिन को 29 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वीटीआर में सफलतापूर्वक बेहोश कर रेडियो-कॉलर लगाया गया। आवश्यक पशु चिकित्सा एवं वन्यजीव प्रबंधन प्रकियाएं पुरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से वीटीआर से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंचाया गया, जहां एयरफोर्स के विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.