बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। साइबर जालसाज ने विदेश में वीजा रद्द होने और जेल भेजने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 95 हजार रुपया का फ्राड कर लिया। मोबाइल पर कॉल कर पीड़ित को अपनी बातों में जालसाज ने ऐसा उलझाया कि उसे यकीन हो गया कि अगर मदद के लिए रकम नहीं भेजी तो उसका साथी सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा। इसके बाद जल्दबाजी में उन्होंने दो बार में उसके बताए मोबाइल नंबर की मदद से ऑनलाइन पेमेंट एप की मदद से रकम भेज दी। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत परसरामपुर थाने में की। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के मिश्रौलियाधीश निवासी रफीक ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके मोबाइल पर बीते 14 मार्च को एक व्यक्ति का ...