मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वीक्षण कार्य से आनाकानी करनेवाले शिक्षकों को मूल विद्यालय में भेजने का आदेश दिया गया है। दर्जनों शिक्षक आवेदन लेकर शिक्षा कार्यालय पहुंचे। इन शिक्षकों ने आवेदन में लिखा है कि उन्हें परीक्षा में शामिल होने जाना है। डीईओ ने सभी केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुपात में ही वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके बाद भी विभिन्न केंद्रों से मांग की जा रही है। ऐसे में परीक्षार्थियों की संख्या के अनुपात में ही वीक्षक रखेंगे। शेष शिक्षक जो आनाकानी करते हैं या वीक्षण कार्य में अक्षम हैं, उन्हें अपने मूल विद्यालय में योगदान के लिए विरमित कर दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.