आरा, मार्च 12 -- पीरो, संवाद सूत्र। वीक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह ने आठ शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। मध्य विद्यालय सुखरौली की कुमारी बेबी, रेणु कुमारी, रविरंजन शर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरांव दो के सिकंदर सिंह और शीला, आईआरपीएस बरांव की लीलावती कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मसर्हिया टोला के प्यारे लाल कुमार और मध्य विद्यालय अकरूआं के शहाबुद्दीन अंसारी को नोटिस दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि मूल्यांकन कार्य में उपरोक्त शिक्षकों को लगाया गया था, लेकिन प्रधान शिक्षकों की ओर से बताया गया कि ये शिक्षक स्कूल पहुंचे ही नहीं। कारण बताओ नोटिस से जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...