नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को अब लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी जगह तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। वीके सक्सेना ने दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों का नेतृत्व किया और अब वे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। बड़े प्रशासनिक फेरबदल की यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से साझा की गई है। यह बड़ा फेरबदल लद्दाख के उप राज्यपाल कविंदर गुप्ता के पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है। कविंदर गुप्ता ने महज 9 महीने के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया है। कविंदर गुप्ता को 14 जुलाई, 2025 को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया था। कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर के भाजपा के कद्दावर नेता हैं। वह जम...