आरा, सितम्बर 1 -- -रिक्त सीटों के लिए खुलेगा 'ऑन द स्पॉट' पोर्टल कॉलेजों को दस्तावेज सत्यापन की जिम्मेदारी आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (सत्र 2026-30) की नामांकन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए नामांकन समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई। यह भी पढ़ें- कोल्हान विवि में स्नातक नामांकन 5 सितंबर तकबैठक के निर्णय बैठक में दाखिले की समय सीमा और प्रक्रिया को लेकर कई अहम निर्णय लिये गये। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने बताया कि नामांकन समिति की बैठक में जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया को समाप्त करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बताया कि नामांकन समिति ने कागजातों के जांच का भी निर्णय लिया हैं। बताया कि पांच सितंबर तक कोटा एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दी ज...