सासाराम, जुलाई 9 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 की नामांकन की तिथि एकबार फिर बढ़ा दी गई है। गुरुवार को अध्यक्ष छात्र कल्याण द्वारा सभी महाविद्यालयों को भेजे पत्र में कहा है कि स्नातक सेमेस्टर वन सत्र 2026-30 कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन की तिथि अब 11 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि नामांकन की तिथि दूसरी बार बढ़ाई गई है, इसके पूर्व छह जुलाई से बढ़ाकर आठ जुलाई तक की गई थी। जिसे पुन: बढ़ाकर 12 जुलाई तक कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...