आरा, जून 13 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में विभागाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की है। वरीयता के आधार पर महाराजा बहादुर राम रणविजय सिंह कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ संजय कुमार को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर ने अधिसूचना जारी कर दी है। स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित सागर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रो संजय कुमार को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अगले तीन वर्ष अथवा उनकी सेवा निवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी। प्रो. संजय कुमार को विभागाध्यक्ष पद पर योगदान की तिथि से विभाग के सभी प्रकार के बैंक खातों के संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। प्रोफेसर संजय कुमार को विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ...