भभुआ, मार्च 26 -- प्रतिनिधि नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं नहीं उठा पाते अपनी मांग लैब, लाइब्रेरी से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था तक हर स्तर पर असर (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले महाविद्यालयों में वर्ष 2018 से अब तक छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। आठ वर्षों से चुनाव प्रक्रिया ठप रहने से स्थानीय एसवीपी कॉलेज में भी छात्रों की आवाज़ कमजोर पड़ गई है। अब छात्र-छात्रा चुनाव कराने की मांग को लेकर फिर से आंदोलन की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि बिना छात्र प्रतिनिधि के न तो समस्याएं ऊपर तक पहुंच पाती हैं और न ही उनका समाधान हो पाता है। छात्रों ने कहा कि सत्र को ठीक करने के लिए जारी आदेश के बाद नामांकन, परीक्षा फॉर्म, सत्र संचालन और कक्षाओं को नियमित करने जैसे कार्यों में छात्रों की चुनौतियां बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.