आरा, अप्रैल 9 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ लाल बाबू सिंह को कार्य में शिथिलता और लापरवाही बरतने पर हटा दिया गया है। वहीं सहायक प्रॉक्टर डॉ राकेश कुमार रंजन को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कुलानुशासक का प्रभार अगले आदेश तक सौंपा गया है। इस संबंध में कुलसचिव कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। मालूम हो कि कार्य में शिथिलता, लापरवाही एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण का हवाला देते हुए डॉ लाल बाबू सिंह को तत्काल प्रभाव से कुलानुशासक के पद से पदमुक्त किया गया है। डॉ लाल बाबू सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे कुलानुशासक का प्रभार तत्काल डॉ राकेश कुमार रंजन, सहायक कुलानुशासक को सौंपें। बताया जा रहा है कि प्रॉक्टर डॉ लाल बाबू सिंह ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विधि व्यवस्था संधारण और कार्य में लापरवाही बरती है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.