आरा, सितम्बर 3 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार को विश्वविद्यालय का नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दी है। इससे पहले प्रॉक्टर की जिम्मेवारी एसबी कॉलेज के डॉ. राकेश कुमार रंजन संभाल रहे थे। डॉ. नीरज कुमार इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेवारी निभा चुके हैं। वे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीसीडीसी के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। नवनियुक्त प्रॉक्टर डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विवि की व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी से निर्वहन करने की कोशिश रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...