आरा, अक्टूबर 1 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में कल शनिवार तीन अक्टूबर को आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन होगा। मुख्य वक्ता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वरीय प्रोफेसर प्रो. मो. तारिक होंगे। वे 'अभाव एवं गरीबी : बहुआयामी गरीबी सूचकांक का एक आकलन' विषय पर व्याख्यान देंगे। प्रो. तारिक अर्थशास्त्र के प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनके 59 शोध पत्र प्रतिष्ठित जर्नलों में प्रकाशित हैं, तीन पुस्तकों के लेखक हैं और 8 बुक चैप्टर लिख चुके हैं। अध्यक्षता प्रो. अनवर इमाम करेंगे, जबकि संयोजक प्रो. नीरज कुमार वर्मा होंगे। सह संयोजक के रूप में डॉ. शशिभूषण राय, डॉ. यादवेंद्र सिंह, डॉ. अरुंधती मल्लिक और डॉ. गुलनवाज उसमानी की भूमिका रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...