भभुआ, दिसम्बर 19 -- पुरुष और महिला दोनों वर्गों में रनरअप, कैमूर जिले का नाम किया रोशन गोल्ड व सिल्वर मेडल के साथ बेस्ट कोच अवॉर्ड भी एसबीपी कॉलेज के नाम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से एक बार फिर जिले और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। 30वीं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय एथेलेटिक प्रतियोगिता में सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है। महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. वंशीधर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में सरदार वल्लभभाई पटेल महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.