आरा, जुलाई 4 -- -सातवें सेमेस्टर में नामांकन को लेकर जारी किया गया निर्देश आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने स्नातक (यूजी) चार वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों के लिए सातवें सेमेस्टर में नामांकन को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। अब उक्त सत्र के स्नातक सेमेस्टर छह उत्तीर्ण विद्यार्थी, जिनका 7.5 से भी कम सीजीपीए है, वे चौथे वर्ष में सातवें सेमेस्टर में नामांकन करा सकते हैं।

नामांकन प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय के पत्र के बाद सातवें सेमेस्टर में नामांकन प्रक्रिया कॉलेजों में शुरू हो जायेगी। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी अंगीभूत, अल्पसंख्यक एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। विश्वविद्यालय न...