आरा, मार्च 18 -- -समय पर अंक पत्र अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों का रिजल्ट लंबित आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक सेमेस्टर वन (सत्र 2025-29) की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा जनवरी माह में आयोजित की गई थी और महज दो माह के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों में खुशी देखी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस परीक्षा में लगभग 90 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। समय पर परिणाम जारी होने से छात्रों को आगे की पढ़ाई और नामांकन प्रक्रिया में सहूलियत मिलेगी। हालांकि, कुछ कॉलेजों के विद्यार्थियों को अभी रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ेगा। परीक्षा विभाग के अनुसार कला संकाय के दो कॉलेज, विज्ञान संकाय के दो कॉलेज और कॉमर्स संकाय के भी दो कॉलेजों का परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.